धनोल्टी टिहरी : 2 अक्टूबर अहिंसा दिवस के अगले दिन किसानो की हत्या पर कॉंग्रेस ने दी गिरफ्तारी

Share Now
  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के आह्वान पर  लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में हुए किसानों की निर्मम हत्या और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जनों द्वारा कंडीसौड़ तहसील में दर्जनों लोगों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट उपस्तिथि के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं की अध्यक्षता एवं महिला कांग्रेस  की विधानसभा सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमेरी बिष्ट की संयोजकता में सम्पन्न हुआ।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि लखीमपुर खीरी में सत्ता में मद में भाजपा के नेताओ द्वारा जिस तरह से किसानों की निर्मम हत्या की गई वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित किसान परिवारों को सांत्वना देने गईं हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस के अभद्र व्यवहार की तथा गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी का हम पुरजोर विरोध और निंदा करते हैं। 2 अक्टूबर को एक तरफ पूरे देश में विश्व अहिंसा दिवस मनाया गया तो वहीं दूसरी तरफ एक दिन बाद ही भारत सरकार के मंत्री के बेटे ने लखीमपुर खीरी में निर्दोष अन्नदाता किसानों की जघन्य हत्या कर के भाजपा के नेता पुत्रों की आपराधिक मानसिकता का परिचय दिया है, व प्रियंका गांधी जी जब पीड़ित परिवारों का दुख बांटने गई उन्हें भी जबरन गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस पार्टी इस अपराध की कड़ी निन्दा करती है। ऐसे दोषियों को तत्काल कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन गुसाँई ने कहा भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा चुनाव में अपनी हार को देखकर सांप्रदायिक दंगे फैलाकर जनमानस का ध्यान भटकाना चाहते हैं। भाजपा ने कभी भी विकास की राजनीति नहीं करती है बल्कि हमेशा देश को जाति धर्म में बाँटकर आपसी भाईचारा खत्म करने का काम कर रही है ।

उपरोक्त्त कार्यक्रम में अनिल बंधाणी, मनोज़ खण्डूड़ी, सुमन बिष्ट, शीशपाल राणा, मंजू रमोला, अपर्णा विश्वास, अनिता खण्डूड़ी, साधना, विजेन्द्र राणा, शाहिद, दलबू, हरिओम, प्रकाश आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!