धनोल्टी : साहसिक पर्यटन की अपार संभावना फिर अस्पताल का टोटा क्यों ?

Share Now

उत्तराखंड के पहाड़ो में पर्यटक  छुट्टियों का आनंद  लेने आते है | पहाड़ो के ऊँचे नीचे रास्त्ते और बर्फीले पहाड़ो पर साहसिक पर्यटन के दौरान अथवा सड़क हादसे के दौरान देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए धनोल्टी  स्वास्थ्य केंद्र को नया भवन तो मिल गया किन्तु अभी पूरा स्टाफ नहीं मिलने से वक्त जरुरत के समय उन्हें मसूरी  अथवा देहरादून के लिए ही रैफर करने कि मज़बूरी बनी हुई है |

देवेन्द्र बेलवाल धनोल्टी

पर्यटन नगरी धनौल्टी में आने वाले पर्यटकों में सुरक्षI का भाव बना रहे इसलिए   राजकीय एलोपैथिक  चिकित्सालय के लिए नया भवन स्वीकृत हुआ है | अस्पताल में एक एक मेल और एक फिमेल डाक्टर तो तैनात है पर फर्मासिष्ट नर्ष और स्वीपर का पद अभी भी खली चल रहा है | जिस कारन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | बताते चले कि यह एलोपैथिक चिकित्सालय दो ब्लॉक  जौनपुर और थौलाधार के दर्जनों  गांवो की  चिकित्सा जरूरतों को पूरा करता  है|   देहरादून , मसूरी और  चंबा के बीच अन्य कोई चिकित्सालय  न होने से मरीजो का लोड इसी अस्पताल पर बना रहता है | व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर रमोला, सचिव तपेंद्र बेलवाल, ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल होटल यूनियन अध्यक्ष यशपाल बेलवाल का कहना है कि यहां पर देश विदेश के काफी पर्यटक आते हैं वक्त जरुरत के समय उन्हें  उपचार नही  मिलता है तो  उन्हें बहुत परेशानी होती है उन्हें मजबूरन मसूरी अथवा  देहरादून भेजना पड़ता है इस सम्बन्ध में कई बार विभाग को लिखित और मौखिक रूप  से सूचित किया जा चूका है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!