नई नीति के तहत होगा धारचूला आपदा पीड़ितों का पुनर्वास ; चुफाल मंत्री

Share Now

कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड बिशन सिंह चुफाल पहुंचे आपदा ग्रस्त धारचूला

रिपोर्ट नदीम परवेज़ धारचूला

आपदाग्रस्त धारचूला पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल  बिशन सिंह चुफाल ने जिलाधिकारी आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के साथ सभी संबंधित विभागों की आपात बैठक ली  ।

बिशन सिंह चुफाल ने ब्लाक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी के गृह क्षेत्र में आयी आपदा और आपदा मे जान गँवाने वाले लोगों की  जानकारी ली  साथ ही धारचूला में शिशु मन्दिर व  ऐलधारा के पीड़ितों का हालचाल जाना |  कैबनेट मंत्री ने  सभी विभागों को तत्काल जुम्मा में बिजली – पानी दुरुस्थ करने और प्रभावित क्षेत्र मे  राशन के पैकेट्स  पहुंचाने के लिए  जिलाधिकारी को निर्देशित किया । तमाम निर्देशों के बाद भी कुछ स्थानों पर  राशन ,बिजली , दवाई आदि की किल्लत होने की शिकायते आ रही है ।

डीएम आशीष चौहान  ने मंत्री के सामने ही सभी विभागों को ब्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए  है | उन्होंने कहा कि यदि सडक मार्ग बाधित हुआ तो ‌ हैलीकॉप्टर की मदद से प्रभावित इलाकों मे आपूर्ति बहाल की जाएगी

कैबनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने  धारचूला में रह कर क्षेत्र की जनता को तत्काल राहत और रेस्क्यू में नजर बनाए रखने और  भूवैज्ञानिकों की रिपोर्ट के बाद जरूरत पड़ने पर पुनर्वास की व्यवस्था करने की बात भी  कही है ।

error: Content is protected !!