धारचूला: बाजार में दिखी लापारवाही तो SDM ने पिलाया सख्ती और नरमी दोनों का घोल

Share Now

covid कर्फ्यू के दौरान 12 बजे तक जनरल स्टोर खुलने कि सुचना पर आम लोगो के साथ टैक्सी संचालक भी लापरवाह नजर आये तो जिला प्रशासन की तरफ से SDM ने पुलिस को साथ लेकर बाजार का निरिक्षण किया और सख्ती और नरमी दोनों के मिश्रण का घोल पिलाते हुए आमजन को जागरूक किया |

नदीम परवेज़

– धारचूला

धारचूला प्रशासन ने कोविड-19 कर्फ्यू को  सख्ती से पालन कराने हेतु कमर कसी ।

धारचूला के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला  ने थानाध्यक्ष धारचूला प्रभात कुमार और तहसीलदार के साथ बाजार का निरीक्षण किया|  उपजिलाधिकारी धारचूला ने बाजार में अव्यवस्थित गाड़ीयों को देखा जो नियम के विरुद्ध  चल रही थी | आज पहली बार  उनको ‌चेतावनी देकर छोडा गया और भविष्य में कानून का पालन करने कि नसीहत दी गयी | दरअसल बारह बजे तक बाजार खुलने से आज बाजार में काफी भीड थी, उसके मद्देनजर प्रशासन ने चोकसी बरतते  हुए समय रहते दुकानों को बन्द कराया और जो दुकानें खुली थी उनका नकद चालान भी किया,  साथ ही धारचूला में चल रहे वैक्सीनेशन की  भी जांच कि ओर साफ सफाई के आदेश दिये ।

साथ ही क्षेत्र का भ्रमण भी किया और टेस्टिंग जो जगह जगह हो रही है उसको भी देखा, ओर जनता से नियमित गाइडलाइन पालन का अनुरोध किया   और साथ ही सख़्ती के आदेश भी दिये।

उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला धारचूला पिथोरागढ़

View Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!