अपमे मुख्यमंत्री काल मे बेहद नाप तुला हुआ बोलने वाले एक्स सीएम त्रिवेंद्र रावत किसी भी मौके पर बयान देने मे पीछे नहीं रहते । इस बार उन्होंने माफिया डॉन अतीक की हत्या पर जो बयान दिया है उसको लेकर खूब चर्चा हो रही है
अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान भांग की खेती को लेकर बेहद चर्चा में आए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बार उत्तराखंड के लिए अभिशाप बन चुके चीड़ की खेती को बढ़ावा देने की बात कही है
उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण देते हुए बताया कि इस देश में चीड़ के पेड़ की खेती की जाती है और इसी तर्ज पर यदि उत्तराखंड में भी चीड़ का उपयोग किया जाए तो 75000 लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है , पूर्व सीएम का यह बयान उस दौर में आया है जब प्रदेश में वनाग्नि से जंगल धधक रहे हैं और करोड़ों का नुकसान हो रहा है
इतना ही नहीं
माफिया से राजनीति में आए डॉन अतीक अहमद की पुलिस की मौजूदगी मे हत्या के बाद लोगों के अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं
इसी को लेकर जब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से सवाल किया गया तो उन्होंने गीता का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी होता है अच्छा हो रहा है और जो भी होगा अच्छा ही होगा क्योंकि वह आशावादी विचारधारा से है
नगर पालिका और निकाय चुनाव में पार्टी को एकजुट कर वोट बैंक बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी पौड़ी पहुंचे थे
