सड़क पर वाहनों का संचालन बेहतर हो इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अक्सर कहीं पर भी डिवाइडर लगाकर आम लोगों की दिक्कतों को दरकिनार कर देता है और उनकी कोई सुनवाई नहीं होती ऐसे मे कई बार सड़क पर डिवाइडर बंद कर देने से लोगों को कई किलोमीटर दूर चक्कर लगाकर अपनी गली में जाना पड़ता है,
ऐसे ही एक मामले में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अपने फैसले को पलटना पड़ा
मामला ऋषिकेश का है जहां कांग्रेसी नेता जयेन्द्र रमोला की पैरवी के बाद स्थानीय निवासियों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच मामले का हल निकाल लिया गया
हरिद्वार रोड पर बापूग्राम, सुमन नगर और 20 बीघा जाने वाले रास्ते के सामने से सड़क पर डिवाइडर लगा कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बंद किया जा रहा था । जिसका स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया
सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला भी मौक़े पर पहुँचे और विभागीय अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत करवाया
उन्होंने बताया कि यह हज़ारों की आबादी वाला क्षेत्र है और यहाँ से लोगों का लगातार आगमन होता रहता है अगर यहाँ रास्ते के सामने डिवाइडर को बंद किया गया तो हरिद्वार की से आने वाले लोगों को लगभग पाँच सौ मीटर दूर से यू टर्न लेना पड़ेगा जोकि न्यायोचित नहीं है
कॉन्ग्रेसी नेता रामोला की पैरवी और स्थानीय नागरिकों की दिक्कतों को उचित समझकर विभागीय अधिकारियों ने मौक़े पर मौजूद ठेकेदार को रास्ता खोलने का आदेश दे दिए हैं ।
