यात्री विश्राम गृह मे डीएम ने पिलाया पानी – डीएम के साथ सेलफ़ी

Share Now

देहरादून -जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने नटराज चौक के समीप यात्रियों के ठहरने हेतु बनाए गए यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने

यात्रियों का हालचाल जाना । यात्रियों के पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यात्रियों ने स्मृति हेतु जिलाधिकारी के साथ फोटो भी खिंचवाए।

जिलाधिकारी ने यात्रियों को पेयजल भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों का हॉलचाल जाना। इस दौरान यात्रियों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। जिलाधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों को यात्रियों की बेहतर सुविधाएं यथा शीतल पेयजल, भोजन, शौचालय, परिवहन आदि व्यवस्थाएं बेहतर बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्थाए बनाए रखने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!