कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को डीएम ने निजी लैब प्रबंधकों की ली बैठक

Share Now

देहरादून। कोविड-19 संक्रमण के बढते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से निजी पैथोलाॅजी लैब्स के प्रबन्धकों, चिकित्सकों के साथ ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा विभिन्न लैब द्वारा जब सैम्पलिंग की जा  रही है तो सम्बन्धित व्यक्ति का आधा-अधूरा पता अंकन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की टीम को सम्बन्धित का सर्विलांस करने में दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने निजी लैब प्रबन्धकों को स्पष्ट निर्देश दिये कि आईसीएमआर की गाईड लाईन के अनुसार ही सैम्पलिंग करते हुए तत्काल पोर्टल पर सम्बन्धित का विवरण संकलित करें और  जिन व्यक्तियों के कोविड-19 के सैम्पल प्राप्त किये जा रहे हैं का पूर्ण विवरण मोबाईल नम्बर एवं पता स्पष्ट रूप से अंकित किया जाय ताकि उनका प्रभावी सर्विलांस किया जा सके। उन्होंने सभी लैब्स स्वामियों को सैम्पलिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिये ताकि लैब्स के आसपास संक्रमण न फैले। उन्होने कहा कि यदि कोई शासकीय विभाग, कार्यालय एवं अन्य संस्थान अपने कार्मिकों की कोविड-19 के दृष्टिगत सैम्पलिंग करवाने हेतु लैब्स  की टीमों को बुलाते हैं तो सम्बन्धित लैब को इसकी सूचना सैम्पलिंग लेने से पूर्व जिला सर्विलांस अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के दूरस्त क्षेत्रों त्यूनी, कालसी चकराता, सहित सहसपुर, डोईवाला में स्थापित पी.एच.सी, सी.एस.सी सेन्टरों में रोस्टरवार आईडीएसपी की टीम द्वारा सैम्पलिंग कराई जाय ताकि कोविड-19 संक्रमण को दूरस्त क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!