रुद्रपुर -बारिस के पानी का संग्रहण – डीएम ने “कैच द रेन’’ परियोजना का के पोस्टर का किया शुभारम्भ

Share Now

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने कलक्टेªट सभागार में नेहरू युवा केन्द्र उधमसिंह नगर के तत्वाधान में आइये बारिश की हर बुंद को बचाये ’’कैच द रेन’’ परियोजना का जिला स्तर पर पोस्टर का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में  कहा कि बढते जल संकट एवं भावी चुनौतियो को देखते हुये बारिस के पानी को संग्रहण ,जल संरक्षण को लेकर प्रशासन गम्भीर है तथा सभी को जल संरक्षण जैसे बिन्दुओ पर काम करने की जरूरत है ताकि बारिस के पानी को संग्रहण किया जा सकें। उन्होने नेहरू युवा केन्द्र उधमसिंह नगर को अपने राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवको एवं युवा मण्डलो के माध्यम से इस अभियान को जन-जन तक ले जाने व उनमे जन जागरूकता पैदा करने को कहा। उन्होने कहा यह जल संरक्षण अभियान पूर्णतः सफल हो इसके लिये सभी को अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करना होगा। इस आवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतीक सक्सेना को जल संरक्षण के क्षेत्र मंे उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों व नेहरू युवा केन्द्र से जुडे सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।  
       जिला युवा अधिकारी मोहन सिंह शाही, ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र जल संरक्षण एवं उसके उचित उपयोग के लिये आम लोगों को नुक्कड नाटक, रैली, दिवार लेखन, प्रभात फेरी, वीडियों, घर-घर जाकर तथा शोसल मीडिया के माध्यम से जागरूक का कार्य किया जा रहा है व बारिस के पानी के संग्रहण हेतु जिला प्रशासन से सम्बन्धित विभाग के विषय विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जाता है। उन्होने बताया कि बारिस के पानी के संग्रहण हेतु नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान तथा जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद के 50 गांव में संरक्षण एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग हेतु अपने राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवको एवं युवा मण्डलो के माध्यम से व्यापक जन जागरूकात पैदा करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी जीसी परगाई, सदस्य जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति सीमा, भुवन तिवारी, मोईउद्दीन, मोहित अरोरा सहित चिन्हित युवा मण्डल के सदस्य एवं स्वंय सेवक आॅनलाईन के माध्यम से जुडे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!