डोईवाला : इनोवा कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत – चालक गिरफ्तार

Share Now

डोईवाला थाना अंतर्गत लालतप्पड़ चौकी से आगे हरिद्वार की तरफ एक इनोवा कार की की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक अनुज कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश किया

21 फरवरी को श्री अश्वनी शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार ने सूचना दी कि दिनांक 20/2/2022 को उसका भाई अनुज कुमार अपनी स्कूटी से अपने दोस्त के साथ अपने घर ज्वालापुर जा रहा था, लालतप्पड़ चौकी से आगे हरिद्वार की तरफ एक इनोवा कार संख्या यूके जीरो 7dy 2000 द्वारा वादी के भाई की स्कूटी पर पीछे से टक्कर मारी गई जिससे वादी का भाई और उसका दोस्त मौके पर ही गिर पड़े जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया मुकदमा उपरोक्त से संबंधित इनोवा कार के चालक अनुज कुमार पुत्र सुंदरलाल निवासी शास्त्री नगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, गिरफ़्तारी के पुलिस टीम से एस आई कविंद्र राणा प्रभारी चौकी लाल तप्पड़, कॉन्स्टेबल विनीत पवार, कॉन्स् प्रवीण सिंधु सामिल रहे

error: Content is protected !!