नकल विरोधी कानून लागू करने पर दून भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार रैली

Share Now

देहरादून। देहरादून बीजेपी महानगर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किये गए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को लेकर धन्यवाद रैली निकाली। रैली को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पक्ष नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह अपने सभी युवाओं से कहना चाहती हैं कि हमारी सरकार आपके हितों के लिए सदैव खड़ी है और आप सभी के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा।इस कानून से आप सभी के हित सुरक्षित होंगे और नकल करने व कराने वाले सलाखों के पीछे होंगे।कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां नकल करने और करवाने वाले के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून को लागू करने से मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह युवाओं के हितैषी हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है जबकि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है। युवाओं को मुख्यमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए। भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस शासनकाल में युवाओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य में नकल विरोधी कठोर कानून बना है, लेकिन उसको विपक्ष पचा नहीं पा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने भी नकल विरोधी कानून के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की सोच दूरगामी सोच है वह इस प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना चाहते हैं इसलिए कानून लेकर आए हैं तभी हमारा प्रदेश सशक्त और मजबूत बनेगा। और जो लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं वह इस बात को नहीं समझ रहे की सीबीआई जांच होते ही सारी भर्तियां अगले कई सालों तक के लिए रुक जाएंगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी ने भी मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया तत्पश्चात बाइक रैली सैकड़ों की संख्या में घंटाघर से होते हुए पलटन बाजार के बीच में रेलवे स्टेशन तक पहुंची वहां पर बाइक रैली के समापन के दौरान देहरादून महानगर के महापौर आदरणीय सुनील उनियाल गामा जी युवाओं को संबोधित किया और कहा आने वाला भविष्य युवाओं का भविष्य होगा इसलिए हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी इस प्रकार का कठोर कानून लेकर आए हैं मैं उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। राजपुर विधायक खजान दास ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा मुख्यमंत्री जी युवाओं के प्रति सम्मानजनक कानून लेकर आए हैं और पूरे उत्तराखंड के युवा इस कानून से अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को सभी युवाओं की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा की प्रत्येक युवा पूर्णतः इस कानून से आश्वस्त है की उनका भविष्य जिस दिन तक भाजपा की पुष्कर धामी की के नेतृत्व की सरकार है उस दिन तक उनके जीवन से कोई खिलवाड़ नहीं हो सकता है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष नेहा जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, मुकेश नौटियाल, विमल उनियाल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विपुल मंदोली, अंशुल चावला, अंबेडकर मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौटियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, राजेश बडोनी, आशीष, अक्षत जैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!