पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Share Now

हरिद्वार। महिला से दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की गई, दहेज की रकम नहीं देने पर महिला को घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके में आकर भी उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने इस मामले में पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानकमाजरा गांव निवासी शबनूर की शादी वर्ष 2017 में रिहान निवासी बडी मस्जिद के पास होजरानी, मालवीय नगर, दिल्ली से हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उसके ससुर की मौत हो गई थी। ससुर की मौत के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग दहेज में आठ लाख रुपये की मांग करने लगे थे। महिला ने जब दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके आ गई।
आरोप लगाया कि 24 अगस्त 2022 को ससुराल पक्ष के लोग महिला के मायके आये और दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की। जब महिला ने इन्कार किया तो उसकी पिटाई कर दी। महिला ने शोर मचाया तो आरोपित धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। महिला ने इस बात की पुलिस से शिकायत की थी। इनका मामला महिला हेल्प लाइन में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने महिला हेल्पलाइन की संस्तुति पर पति रिहान, सास नसरीन, देवर रहमान, सलमान, ननद यासमीन, गुलाब तथा चाचा ससुर असलम निवासी बड़ी मस्जिद, होजरानी, मालवीयनगर, दिल्ली पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!