हादसा श्रीनगर गढ़वाल -बस को कटर से काटकर करीब 4 घटें बाद ड्राइवर के शव को बहार निकाला जा सका

Share Now

श्रीनगर गढ़वाल में देर शाम  खण्डाह-कोटि  सड़क मार्ग पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस से सिर्फ ड्राइवर मौजूद था जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चालक बस के अंदर ही फंस कर रह गया, बस को कटर से काटकर करीब 4 घटें बाद शव को बहार निकाला गया

बस लाॅकडाडन के बावजूद कहां से आ रही थी इस बात की कोई जानकारी नहीं लग पाई लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि ड्राइवर स्थानीय था जो अपने गांव की ओर जा रहा था जिस दौरान बस कोटि गांव के पास लगभग 70-80 मीटर नीचे गिर गई। पहाड़ी से गिरते ही बस पेड़ पर अटक गई लेकिन ड्राइवर की गाड़ी के अन्दर दबकर मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ द्वारा बस को कटर से काटकर करीब 4 घटें बाद शव को बहार निकाला। तस्वीरों को देखकर अन्दाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक रहा होगा।

error: Content is protected !!