डीजीपी उत्तराखंड के नशा मुक्त मुहिम के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस ने 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मुख्य सरगना शिवम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया, इसके साथ ही जिले के थाना धरासु और मोरी से 14 नाली मे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया
उत्तराखंड में इन दिनों में चार धाम यात्रा चल रही है और डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार के निर्देश पर नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की स्पेशल टीम ने कोटी लदाड़ी बोंगा जाने वाले मार्ग पर अवैध स्मैक के साथ शिवम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
गौर करने वाली बात यह है कि शिवम पूर्व से ही नशे के धंधे में लिप्त है और इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल की हवा खा चुका है। स्मैक के धंधे का सरगना और पुलिस की पूरी जानकारी होने के बाद भी आखिर पुलिस के सबूतों में कहां कमी रह जाती है कि तस्कर इधर गिरफ्तार होते हैं और उधर उनकी जमानत हो जाती है फिर पकड़े जाते हैं और फिर जमानत पर छूट जाते हैं
पुलिस कप्तान अपनी यदुवंशी ने कहा इस बार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी
वहीं दूसरी ओर co प्रशांत कुमार के नेतृत्व में धरासु और मोरी पुलिस ने आबकारी टीम के साथ संयुक्त अभियान के बाद बड़ी कार्यवाही करते हुए 0.271 हेक्टेयर 14 नाली जमीन पर अवैध अफीम का खेती को नष्ट करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
बताते चलें कि इस स्थान पर तार बाड़ लगाकर अफीम की खेती की जा रही थी पोस्त से ही पहले अफीम और बाद में अन्य नशे का सामान तैयार किया जाता है
उत्तराखंड में पोस्त की खेती 1985 से बंद है सरकार से लाइसेंस मिलने के बाद ही इसकी खेती की जा सकती है इसके बावजूद भी उत्तराखंड के कई गांव में आज भी अवैध रूप से पोस्त की खेती की जा रही है
उत्तरकाशी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब जिले के दो अलग-अलग स्थानों थाना धरासू और थाना मोरी में बड़ी तादाद में खेतों में पोस्त की पैदावार की जा रही थी सीओ उत्तरकाशी प्रशांत कुमार ने बताया कि थाना धरासू के अंतर्गत पोस्ट की खेती पर बकायदा तार वाड कर सुरक्षा दी गई थी और इससे अफीम निकालने का काम अंतिम चरण में था पोस्त के फल पर चीरा लगाया गया था और इसके बाद इसे अफीम तैयार होने की अंतिम प्रक्रिया चालू थी इससे पहले कि यह नशे के कारोबार में उतरता पुलिस ने दबिश देकर पूरे खेती को नष्ट कर दिया
पूरी खबर पर जंकरी लेते है उत्तरकाशी पुलिस के सीओ प्रशांत कुमार से
