स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा

Share Now

हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को नशा मुक्त नैनीताल के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही आए दिन तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके तहत बीती रात भी पुलिस और एसओजी की टीम के हाथ सफलता लगी है। एसएसपी के निर्देश पर बीती रात मुखानी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम नशा तस्करों की धरपकड़ को क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर चैसला रोड भाखड़ा रपटा के पास छापा मारा गया। जहां से पुलिस ने नशे के सौदागर विजय सिंह नेगी मूलनिवासी ग्राम बेडामासीए चैखुटियाए अल्मोड़ा और हाल किरायेदार मुखानी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर उक्त स्मैक को खिचड़ी मोहल्लाए गांधीनगर निवासी आनन्द चन्द्रवंशी से लेकर आया है। वह एक पुडिया स्मैक को दो सौ रूपये में बेचता है। इसके ऐवज में आनन्द उसे 50 रूपये प्रति पुडिया कमीशन देता है। साथ ही वह ऐसे स्थानों में स्मैक बेचता हैए जहां नशेडियों का आना.जाना लगा रहता है। पुलिस टीम को एसएसपी ने ढ़ाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसओ रमेश बोराए एसओजी प्रभारी राजवीर नेगीए लामाचैड़ चैकी प्रभारी कमित जोशीए कांस्टेबल अनीस अहमदए शंकर सिंहएअमीर चन्दए भानू प्रतापए दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

error: Content is protected !!