कर्फ्यू देखने की उत्सुकता में निकल पड़े सड़को पर – पुलिस की सख्ती के बाद हटा जाम

Share Now
https://youtu.be/smsGY__zEkk

कोरोना वायरस के खिलाफ पीएम मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को पहले दिन का जनता कर्फ्यू को भारी जन समर्थन मिलने के बाद जैसे ही 31 मार्च तक लोक डाउन की अवधि बढ़ाने की खबर मिली लोग 23 मार्च को सुबह ही घरों से बाहर निकल आये, लोगो की बढ़ती तादाद के बाद राजधानी देहरादून के घंटाघर चौक समेत कई अन्य चौक पर पुलिस ने बैरियर लागकर लोगो को वन वे बनाकर वापस भेजा, इस दौरान घंटाघर पर जाम की स्थिति बन गयी, मौके पर मौजूद डीएम देहरादून आशीष श्रीवास्तव और डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कमान संभाली उन्होंने बताया कि पहाडी इलाको के लिए भी शब्जी और राशन भी बड़े नगरों से ही भेजना होता है लिहाजा ऊपरी इलाकों में पैनिक क्रिएट न हो इसके लिए रियायत दी जा रही है, राशन की दुकानों और शब्जी की दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है, दवा की दुकानें 24 घंटे खुली है, इसके अलावा बिना काम के सड़क पर घूमने वालो पर धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

गिरीश गैरोला

लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून के डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किय्या। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया एक्ट के अनुसार पुलिस प्रशासन इसे प्रभावी बनाने का काम कर रही है , आवश्यक वस्तुओ से सम्बंधित प्रतिष्ठान , व संस्थान खुले है इस वजह से उन्ही से सम्बंधित लोग बाहर निकल रहे है इसके अतिरिक्त जो भी लोग बे वजह से बाहर जाने का प्रयास करेंगे उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।

वंही देहरादून के डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया जो लोग आवश्यक सेवाओ की बजह से बाहर निकल रहे है उनसे अपील है कि जल्दी से अपना काम पूरा कर घर जाए इसमे जो भी पुलिस के द्वारा सम्भव है मदद भी की जा रही है, साथ ही जो अनावश्यक रूप से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे है उनके ऊपर लीगल कार्यवाही भी की जा रही है।

error: Content is protected !!