उत्तरकाशी में फिर भूकम्प के झटके।

Share Now

उत्तरकाशी की धरती पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले के उप तहसील धमतरी में लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया, हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है, इसके बावजूद भी लोग वर्ष 1991 से रुक रुक कर आ रहे भूकंप के झटकों से खौफ में आ जाते है। वर्ष 1991 में भूकंप से जिले में जनहानि के साथ बड़ी तादाद में निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ था।

तहसील कंट्रोलरूम /पुलिस कंट्रोलरूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जिला मुख्यालय एवं उप तहसील धौन्तरी में भूकम्प के झटके महसूस किया गया अन्य तहसील क्षेत्रो में महसूस नही किया गया है।

error: Content is protected !!