शिक्षा मंत्री ने राखी बँधवाने के बाद दोहराया वादा – देर होगी अंधेर नहीं – 18 वें दिन धरने पर डायट डीएलएड प्रशिक्षित

Share Now

पिछले वर्ष रक्षा बंधन पर अधूरे रह गए अपने वचन को रिन्यू करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने एक बार फिर से अपनी कलाई पर राखी बांधने वाली डायट डीएलएड(बीटीसी )महिला प्रशिक्षितो को भरोसा दिलाया कि कोर्ट मे मामले के चलते भले ही देर हुई हो किन्तु अंधेर नहीं होगी | मंत्री के भरोसे के साथ डायट डीएलएड(बीटीसी ) प्रशिक्षितो ने मंत्री के हाथो मिठाई खाकर खुशी जताई है किन्तु नियुक्ति मिलने तक धरना जररी रखने की  बात काही है |

धरने के 18 वें दिन डायट डीएलएड(बीटीसी ) महिला प्रशिक्षितो ने विगत वर्ष की भांति  शिक्षा मंत्री को राखी बांधकर शीघ्र नियुक्ति की मांग की।

विगत 17 दिनों  से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय नन्नूरखेरा में  धरने पर बैठे डायट डी एल एड (बीटीसी)  बेरोजगार युवाओं ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जिसमें डायट प्रशिक्षित महिलाओं ने विगत वर्ष की भांति शिक्षा मंत्री जी को राखी बांधी और उन्हें नियुक्ति की याद दिलाई तथा जल्द से जल्द नियुक्ति देने की बात कही, जिस  पर शिक्षा मंत्री जी ने सभी प्रशिक्षितों को आश्वस्त किया कि वह अपनी तरफ से भर्ती पूर्ण कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जल्दी ही प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूर्ण करके प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूर्ण करेंगे,  जिससे राज्य के नौनिहालों को शिक्षक मिलेंगे और RTE के मानकों का पालन भी होगा साथ ही शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि डायट डीएलएड के संघर्ष और कड़ी मेहनत का फल प्राथमिक शिक्षक के रूप मे अवश्य अति शीघ्र मिलेगा।

ज्ञात हो कि 1 सितम्बर को प्राथमिक शिक्षक भर्ती से संबंधित मामलों पर सुनवाई होनी है जिसपर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार उसी तिथि को सभी केसों का निस्तारण करने का पूरा प्रयास करेगी।

इसके अलावा डाइट डी.एल.एड.(बीटीसी) संघ ने देहरादून के करणपुर में पोस्टर अभियान  चलाया जिसमें उन्होंने विभिन्न कोचिंग संस्थाओं के बाहर अपनी भर्ती से संबंधित पोस्टर लगाए।

प्रशिक्षित अनूप ने बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री जी ने डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के प्रति हमेशा ही सकारात्मक रवैया अपनाया है लेकिन विभागीय लेटलतीफी हमेशा ही इसमें बाधक बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!