ऋषिकेश : 25 अगस्त को विधान सभा पर सत्याग्रह

Share Now

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर 25 अगस्त को परिवहन से जुड़े सभी कारोबारी विधान सभा के सामने सयाग्रह आंदोलन करेंगे

विजय पाल सिंह रावत, अध्यक्ष गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश ने उत्तराखंड में संचालित सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन चालक/ मालिकों से अपील की है कि  सभी व्यवसायिक वाहनों का 2 वर्ष का टैक्स माफ करने व चार धाम यात्रा को संचालित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर आगामी 25 अगस्त 2021 को विधानसभा भवन में सत्याग्रह आंदोलन में अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!