श्रीनगर मे यूकेडी का चुनावी आगाज

Share Now

श्रीनगर गढ़वाल में उतराखंड की क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी उतराखंड क्रान्ति दल ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी आगाज रैली का आयोजन किया। यूकेडी के राष्टीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट समेत वरिष्ट यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी समेत 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके उधोगपति मोहन काला ने श्रीनगर में आगाज रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों की संख्या मे यूकेडी के समर्थक जुटे। मुख्य बाजार में रैली निकालने के बाद रामलीला मैदान में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने बीजेपी काॅग्रेस दोनो राजनीतिक पार्टियों पे कई आरोप लगाये दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिन मूल भावनाओं से उतराखंड बना था उस पर किसी भी पार्टी ने कभी ध्यान नही दिया | वहीं काशी सिंह एैरी ने कहा कि यूकेडी में हमेशा गुटबाजी हुई थी लेकिन इस बार वे एक मंच में आकर जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच है| वहीं मोहन काला ने कहा कि देश के सभी राज्यों मे क्षेत्रीय दलों को ही जनता पसन्द करती है इसलिए जनता के आगे इस बार मजबूत विकल्प यूकेडी ही है इसलिए उन्हें अभी से समर्थन मिल रहा है।

मोहन काला यूकेडी नेता
शान्ती प्रसाद भट्ट प्रदेश प्रवक्ता।

error: Content is protected !!