सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का चुनाव कार्यक्रम जारी

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव 17 अप्रैल को होगा और मतगणना दो मई को होगी। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से सल्ट सीट रिक्त हुई है।
भाजपा में इस सीट पर पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के परिजनों को टिकट दिए जाने के कयास लग रहे हैं। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि खुद सीएम तीरथ सिंह रावत ही सल्ट के जरिए विधानसभा का रास्ता तय कर लें। इधर, कांग्रेस में पूर्व विधायक रणजीत रावत के पुत्र विक्रम रावत और पिछले चुनाव में प्रत्याशी रही गंगा पंचोली की दावेदारी सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी ने सल्ट उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पहले माना जा रहा था कि आप सल्ट उपचुनाव के जरिए, उत्तराखंड में चुनावी राजनीति की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए पार्टी ने कमेटी का गठन भी किया था, लेकिन अब विचार विर्मश के बाद पार्टी ने उपचुनाव के बजाय अब कुछ महीने बाद होने वाले आम चुनाव में ही जोर लगाने का निर्णय लिया है। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के मुताबिक इस बारे में सर्वसम्मत निर्णय हो चुका है। सल्ट उपचुनाव में कुल 95 हजार मतदाता भाग लेंगे। एक जनवरी 2021 के आधार पर तैयार मतदाता सूची के अनुसार सल्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 95, 241 है, जिसमें 48,682 पुरुष और 46,559 महिला मतदाता हैं। इसके लिए यहां कुल 136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

error: Content is protected !!