सरकारी दफ्तरों में अब कर्मचारियों की उपस्थिति होगी 100 फीसदी: सीएम

Share Now

देहरादून

राज्य सरकार ने लिया फैसला

उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तरों में अब कर्मचारियों की उपस्थिति होगी 100 फीसदी,

राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया गया फैसला,

सीएम ने सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में सभी समूह के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति 100 फीसदी किए जाने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर,

पिछले साल कोविड-19 महामारी को देखते हुए शासन ने समय-समय पर सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में कमी कर दी थी,

सरकारी कार्यालयों में कुछ विभागों में अधिकारियों के साथ ही सभी समूह के कर्मचारियों की वर्तमान में उपस्थिति 75 फीसदी तक सीमित की गई थी,

अब सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सीएम के समक्ष सभी समूहों के अधिकारी-कर्मचारियों की 100 फीसदी उपस्थिति का भेजा गया था प्रस्ताव,

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दे दिया है अनुमोदन,

error: Content is protected !!