निशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें

Share Now

रूद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल को निर्देश दिये है कि जपनद के विभिन्न चिकित्सालयों (सीएचसी व पीएचसी) में कोरोना संक्रमित सम्भावित अस्वस्थ व्यक्तियों के उपचार हेतु उचित चिकित्सा केन्द्रों तक बिना अन्य सामान्य व्यक्तियों को कोरोना संक्रमित होने के खतरे में डाले, आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में निशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि विभागीय ऐम्बुलेंस की कमी हो तो आवश्यकतानुसार निजी एम्बुलेंस को मासिक नियत किराये पर अधिग्रहित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि जनपद में निजी क्षेत्रों में भी एम्बुलेंस की कमी हो तो उपयुक्त श्रेणी के टैक्सी वाहनों को नियत मासिक किराये के आधार पर अधिग्रहित करें और उनमें ड्राईवर एवं सवारी के मध्य कृत्रिम पार्टीशन, सुविधाजनक बैडध्सीट एवं आॅक्सीजन सिलेन्डर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने सीएमओ यह भी निर्देश दिये है कि ऐम्बुलेंस सेवा की मांग हेतु जनपद मुख्यालय एवं तहसीलध्ब्लाॅक मुख्यालय अथवा सीएचसी पीएचसी के स्तर पर एक टोल फ्री नं0 की व्यवस्था करना सुनिश्चि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!