ऋषिकेश : जनमानस को खून देगी कांग्रेस – बिपक्ष की सकारात्मक पहल

Share Now

जनमानस की जान बचाने के लिए कांग्रेस की पहल ,

रक्तदान शिविर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्यतिथि को मनाया खास

अमित कण्डियाल, ऋषिकेश

कोविड -19 की इस महामारी के बीच लगातार ब्लड बैंकों में खून की कमी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से मरीजों के तीमारदार खून के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखे जा रहे हैं। महामारी के चलते रक्तदान करने वाले संक्रमण के डर से घरों में कैद हैं। ऐसे में कांग्रेस ने मरीजों की मदद के लिए एक पहल शुरू की हैं। 25 मई तक कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में जगह-जगह शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे

ऋषिकेश में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया है। मौके पर 40 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने का संकल्प लिया है। बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में रक्तदान शिविर राज्य में लगाए जा रहे हैं। वहीं डॉक्टरों ने रक्तदान करने वाले लोगों से मरीजों की जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल रक्तदान करने की अपील की है। 

error: Content is protected !!