ट्रान्सफर के समय कोरोना पोजिटिव दरोगा को फूलमाला पहना कर दी विदाई – अब मचा हड़कंप

Share Now

हरिद्वार – पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
विगत दिनों एसएसपी हरिद्वार द्वारा कई उपनिरीक्षक को स्थान्तरण किया गया था। मंगलौर कस्बे में स्थानांतरण हुए चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। चौकी इंचार्ज के स्थान्तरण के बाद मंगलौर कस्बे वासियों ने फूल मालाओं से विदाई दी थी। उसी रोज चौकी प्रभारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद इंचार्ज को आइसोलेट कर दिया गया है। कोतवाली मंगलौर में सभी पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच की गई जिसमें एक सिपाही की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी सीएससी अस्पताल में तैनात चार चिकित्सक सहित आठ लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे | कोरोना योद्धाओ के लगातार कोरोना संक्रामित मिलने से प्रशाशन में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में भी लोगों हो सकता है मैं दहशत फैली हुई है कोरोना संक्रमित के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंस के पालन करने की अपील कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!