पदमश्री व मशहूर गायक कुमार सानू का सम्मान समारोह एवं म्यूजिकल कार्यक्रम 10 मई को

Share Now

देहरादून। पदमश्री वी प्रसिद्ध गायक कुमार सानू साहित्य हस्तियों का आगामी 10 में को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सम्मान समारोह 10 मई को स्थानीय सिल्वर जुबली कन्वैक्शन हाल, ग्राफिक एरा में आयोजित किया गया है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष व मुख्य आयोजक पीयूष निगम ने बताया कि  आगामी 10 मई को लोकप्रिय एवं विश्व विख्यात पार्श्व गायक कुमार सानू को श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। पीयूष निगम ने बताया कि कुमार सानू ने अपने मधुर स्वरों से हिंदी फिल्म संगीत को अनेक गीत प्रदान किए हैं, जिनमें जाती हूँ मैं, तुझे देखा तो ये जाना सनम, ष्दिल है कि मानता नहीं, जब कोई बात बिगड़ जाए, साँसों की जरूरत है जैसे आदि प्रमुख हैं, जो आज भी संगीत प्रेमियों के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। संस्था के अध्यक्ष पीयूष निगम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से हमारी संस्था श्रृंखला संगीत के क्षेत्र में क्षेत्रीय प्रतिमाओं को एक मंच प्रदान कर रही है और संगीत के साथ साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने पर लोगों का श्रृंखला श्री सम्मान से सम्मानित करती आ रही है। पीयूष निगम ने बताया कि पूर्व में भी संस्था ने देहरादून में 4 अगस्त 2024 को किशोर दा की 95 जयंती पर सुप्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान, 2025 को सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष आनंद तथा आईआईटी रुड़की में महान गीतकार शैलेंद्र के सम्मान में संगीतमय कार्यक्रम कर में सम्मान समारोह आयोजित किया था।
    अब तक संस्था ने संतोष आनंद जी, समीर अंजान, डॉ इन्द्रजीत सिंह (अर्थशास्त्री, हिन्दी और समाज शास्त्र), निशित गंगानी (प्रसिद्ध तबला बादक), हिमांशु दरमोड़ा (प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक), बुद्धिनाथ मिश्र, बसंती बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी आदि महान हस्तियों को श्रृंखला श्री सम्मान से सम्मानित किया है। इसी कड़ी में 10 मई 2026 को एक ही दिन में 28 गाने गाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले तथा 1991 से 1995 तक लगातार फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता एवं 2009 में पद्मश्री से सम्मानित श्री केदारनाथ भट्टाचार्य यानी हमारी कुमार सानू जी का जन्म 23 सितंबर 1957 को कोलकाता में हुआ।10 मई 2026 को सानू दा दून की वादियों में पहुंचकर संगीत प्रेमी के बीच उपस्थित रहेगें। एक शाम सुरों के नाम कार्यक्रम में पद्मश्री कुमार सानू एवं उत्तर भारत के प्रसिद्ध रमेश मिश्रा के आर्केस्ट्रा (सरगम स्टार ग्रुप, दिल्ली) की मधुर धुनों पर प्रदेश के साथ-साथ बाहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार उनके गाये गीतो को सानू दा के समक्ष प्रस्तुत करेगें। देहरादून के समस्त संगीत प्रेमी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर संगीत का आनन्द लेगें।
     इस भव्य कार्यक्रम को आपसी सहयोग एवं कुछ शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आयोजित जा रहा है प् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (आने की सम्भावना), पूर्व मुख्यमंत्री डॉ .रमेश पोखरियाल निशंक होंगे, जिनके कर कमलों से कुमार सानू को ष्श्रृंखला श्री उत्तराखंड रत्नष् सम्मान, मुंबई की सीनियर जर्नलिस्ट रेखा खान जी व डॉ. इंद्रजीत सिंह को शिक्षा साहित्य सिनेमा के क्षेत्र में जाने से वालों का सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि कमल घनशाला, विशिष्ठ हरि ओम चैधरी, कैप्टन गुंजन गुप्ता, अनिल बख्शी एवं कई कैबिनेट मंत्री, विधायक, सचिव व अन्य अधिकारीगण सम्मानित अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे, साथी ही शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों के संचालकगण व नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति भी रहेगी। इस कार्यक्रम को इवेंट मैनेजर्स पीयूष श्रीवास्तव (जेम्स एक्सक्लूसिव) एवं रजनीश के शर्मा (आर क्यूब प्रोडक्शंस ए फिल्म डिविजन) एक आवाज हजार एहसास एक शाम सुरो के नाम पदमश्री सानू दा के सम्मान में श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप के लिए आयोजित कर रहा है। पत्रकार वार्ता में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पीयूष निगम के साथ उपाध्यक्ष मनिषा आले, उपाध्यक्ष अमित रावत, महासचिव संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष अशीष ठाकुर, संदीप अग्रवाल, बिठ्ठू कोचर, सुनीता क्षेत्री, दीपक महावर, दीपक सिंघल, सरोज पोखरियाल, प्रीति रावत, संध्या जोशी, विदिशा अग्रवाल, प्राची व नंदिनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!