उत्तराखंड के टिहरी में छल्ले के रूप मे दिखा साल का पहला सूर्यग्रहण

Share Now

देहरादून। रविवार को साल के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा दूनवासियों ने भी देखा। इस अद्भुत खगोलीय घटना को उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में देखा गया। उत्तराखंड में टिहरी जनपद में छल्ले के रूप मे सूर्यग्रहण का अदभूत नजारा देखने को मिला। खगोल शास्त्र के जानकारों के मुताबिक रविवार की सुबह 9 बजे के बाद से लेकर अगले कुछ घंटों तक आसमान में इस दुर्लभ नजारे को देखा जा सका। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान समेत देश के उत्तरी इलाकों में कई स्थानों पर देखा गया। इसके लिए विभिन्न तारामंडलों और खगोल विज्ञान की प्रयोगशालाओं में व्यवस्थाएं की गई थी। उत्तराखंड के खगोलविदों के अनुसार, प्रदेश में सूर्यग्रहण का प्रभाव सुबह से लेकर दोपहर बाद तक रहा। सुबह 9 बजे के बाद शुरू हुआ सूर्यग्रहण दोपहर के लगभ 1.50 बजे तक दिखाई दिया। बताया गया है कि 12 बजे के बाद सूर्यग्रहण की सबसे अच्छी तस्वीर दिखाई निकलकर सामने आयी थी। जिन्हे वैज्ञानिकों के अलावा कई खगोल प्रेमियों ने उसे अपने कैमरे में कैद किया। साल का पहला सूर्यग्रहण भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों में भी दिखाई दिया।

error: Content is protected !!