मछली के शिकार के चक्कर मे खुद हो जाते मौत का शिकार, समय पर पहुँच गया पुलिस बचाव दल

Share Now

पुलिस ने एक घंटे की कडी मसक्कत के बाद लोगों की जान बचाई।
स्थान: किच्छा।

मछली पकड़ने गए दो लोग खुद मौत का शिकार बन जाते यदि समय पर नगर पालिका कर्मी पुलिस को सूचना नही देता। मछली का शिकार करने इन दोनों लोगो ने कभी नही सोचा था कि खुद की जिंन्दगी के लाले पड़ सकते है, चारो तरफ बढ़ते पानी के शोर में आवाज भी दूर तक नही सुनाई दे रही थी, मन मे कई बुरे खयाल आया रहे थे और जिंदगी मौत के बीच का फासला साफ दिखाई देने लगा तो जिंदगी में किये गए सब अच्छे बुरे कर्म याद आने लगे।


ऊधमसिंह नगर के किच्छा बैराज पर शनिवार दोपहर दो लोग मछली पकडे गए हुए थे,अचानक ही बैराज का पानी बढने के बाद से दोनो व्यक्ति पानी की बीच बने टापू मे फंस गए,और राहगीरों से बचाने की गुहार लगाने लगे , तभी नगर पालिका कर्मी ने मामले की जानकारी एलआईयू इंचार्ज नंदन सिंह कोरंगा को दी, जिसके बाद आनन फानन ने एसआई विश्वकर्मा के नेतृत्व मे पहुचे बचाओ दल ने स्थानीय तैराकों की मदद से एक घंटे मे दोनो व्यक्ति का रैस्क्यू कर पानी से बाहर निकल लिया।

प्रकाश राम विश्वाकर्मा ,एसआई ।

error: Content is protected !!