अंकिता भंडारी के परिजनों से मिले पूर्व सीएम हरीश

Share Now

पौड़ी। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी। हरीश रावत ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ है।इस बारे में हरीश रावत ने मौके से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की। उन्होंने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग की। साथ ही एक मांग पत्र उत्तराखंड सरकार के नाम दिया।
हरीश रावत से मुलाकात के दौरान अंकिता भंडारी की मां ने हत्यारोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की। उन्होंने कहा बेटी को खोने के बाद वे पूरी तरह टूट चुकी हैं। आरोपियों को जब तक मौत की सजा नहीं होती, तब तक उनकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा रसूखदार भाजपा नेता विनोद आर्य और उसके बेटे पुलकित आर्य को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में इस प्रकार के अपराधियों को शह नहीं मिलनी चाहिए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य उनके साथ है। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रदेश सरकार से आरोपियों को हर हाल में सजा दिलाये जाने की पैरवी की। पूर्व सीएम रावत ने डीएम पौड़ी से मोबाइल पर बात कर आंकिता के भाई अजय भंडारी को जिले में ही नौकरी दिलाने को लेकर बात की। साथ ही हरीश रावत ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!