देहरादून। राजधानी में भाजपा नेता व करनपुर में मामा के नाम से प्रसिद्ध सरदार जीवन सिंह का निधन हो गया है। डीएवी कॉलेज के सामने स्थित दुकान पर बैठकर मामा राजनीति में भी खासा सक्रिय रहते थे। अपने व्यवहार से हर छोटे बड़े को अपना बनाने वाले जीवन सिंह की मौत के बाद परिजनों को राजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ने 12 लाख रुपए का बिल दिए बिना अस्पताल से शव ले जाने पर भी इंकार कर दिया है। ये सूचना भाजपा में आग की तरह फैली है। विधायक खजानदास, गणेश जोशी समेत कई कार्यकर्ता व पार्षद भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में विवाद की स्थिति बनी रही।
पूर्व पार्षद जीवन सिंह के निधन पर शोक जताया
देहरादून। आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार जीवन सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं पीछे छूटे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। वे उनके इस प्रकार चले जाने पर गहरा शोक व्यक्त करती है।