भाजपा से निलंबित पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता लाखीराम जोशी अपना स्पष्टीकरण लिए आज पहुचे भाजपा कार्यालय

Share Now

भाजपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता लाखीराम जोशी अपना स्पष्टीकरण लिए आज भाजपा कार्यालय पहुंचे | गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के खिलाफ लखीराम जोशी ने पत्र लिखकर आलाकमान को सूचित किया था कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से पार्टी की छवि खराब हो रही है ऐसे में भाजपा ने लाखि राम जोशी को तत्काल निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था|

लाखी राम जोशी निलंबित बीजेपी नेता

इन सब के बावजूद भी लाखी राम जोशी के तेवर पहले जैसे ही दिख रहे हैं और उन्होंने स्पष्ट किया की न्यायालय अगर किसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है तो पार्टी का पुराना कार्यकर्ता होने के नाते हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उससे पार्टी आलाकमान को अवगत कराएं मैंने भी वही किया जो अनुशासनहीनता में नहीं आता है और रहा सवाल मेरे पत्र और बयानों का तो मैंने वही कहा जो न्यायालय ने आदेश दिया स्पष्टीकरण तो उनसे मांगा जाना चाहिए जिन पर उंगलियां उठी है मैंने तो अपनी निजी भावनाओं से प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया था

लखीराम जोशी पूर्व विधायक भाजपा

error: Content is protected !!