किसानों के मसीहा थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंहः विनोद कश्यप

Share Now

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। जियापोता द्वारिका विहार स्थित प्रदेश कार्यालय पर किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा के रूप में विख्यात हैं।
उन्होंने जीवन भर किसानों की भलाई के लिए कार्य किया। देश के किसानों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए उन्होंने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। आज ही देश का किसान उन पर गर्व करता है। ऐसे प्रधानमंत्री पर पूरे देश को गर्व करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष विनोद कश्यप ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते है। उन्होंने अपने जीवन काल में किसानों के हित में अनेक लड़ाइयां लड़ी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री चौधरी चरण सिंह हमेशा गांव, किसान, गरीब, मजदूर की आवाज को बुलंद करने का काम किया। उन्होंने जीवन भर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान उन्हीं की विचारधारा को लेकर आगे चल रही है। श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली, अग्रज मिश्रा, अक्षय चौधरी, डॉ बिजेंद्र चौहान, दीपक कुमार, विपिन कश्यप, अर्जुन, जर्रार अहमद, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, काविर अली, साहिद अंसारी, पवन आदि किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!