नशीली दवाइयों की तस्करी में चार आरोपी गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। सहसपुर थाना पुलिस नेे दो आरोपियों को नशीली दवाइयों की तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
 सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 2,169 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, टेबलेट और इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दर्रा चेकपोस्ट के पास से निजी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।
धर्मावला चैकी प्रभारी दीपक मैठानी ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!