मिठाई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Share Now

देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सुबह एक मिठाई की दुकान में आग लग गईं। दुकान में आग लगने से आसपास दहशत फैल गई। दुकान के कर्मचारी ने घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रंजीत सिंह की कालरा स्वीट शॉप में मंगलवार की सुबह लोगों ने धुंआ निकलते देखा। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। दुकान के कर्मचारी ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक रंजीत सिंह ने बताया कि आग लगने से करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नगर अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि कालरा स्वीट शॉप प्रेमनगर में लगी आग पर फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है। दुकान से लगभग 8 से 10 एलपीजी गैस सिलेंडर को बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने का अंदेशा जाताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आग लगने से किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई है।

error: Content is protected !!