“चार की सवारी, एक स्कूटी – SSP ने लिया स्वयं संज्ञान

Share Now

🚨 चार की सवारी, एक स्कूटी… देहरादून में उड़ते नियम, पुलिस ने दिखाई सख्ती! 🚨

देहरादून/रायपुर, 6 जून 2025:
देहरादून की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों को अब संभल जाना चाहिए! रायपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति अपनी स्कूटी (UK-07-FY-6494) पर चार लोगों को बैठाकर बेधड़क फर्राटा भरता नजर आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

जैसे ही वीडियो पुलिस अधिकारियों की नजर में आया, आनन-फानन में छानबीन शुरू हुई। स्कूटी मालिक की पहचान अनवर पुत्र शमशाद, निवासी जैन प्लॉट, रायपुर के रूप में हुई।

थाना रायपुर पुलिस ने स्कूटी चालक को तत्काल थाने तलब किया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह तीन मजदूरों को साइट पर ले जा रहा था, लेकिन यह सफाई कानून की नजर में कोई मायने नहीं रखती!

पुलिस ने मौके पर ही स्कूटी को सीज कर दिया और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है। इसके साथ ही युवक को चेताया गया कि भविष्य में यदि ऐसा दोबारा किया गया, तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👉 Meru Raibar की अपील:
देवभूमि की सड़कों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी केवल आपकी नहीं, दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकती है।


📸 क्या आपने भी देखी ऐसी लापरवाही? वीडियो/फोटो हमारे साथ साझा करें। Meru Raibar आपके ज़िम्मेदार नागरिक बनने की आवाज़ है!


error: Content is protected !!