गंगोत्री : गंगा मे बहा श्रद्धालु – मध्यप्रदेश, ग्वालियर का था रहने वाला

Share Now

गंगोत्री धाम से एक श्रद्धालु के बहने की सूचना मिली है ।

गंगोत्री पुलिस चौकी इंचार्ज उमेश नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे ग्वालियर मध्यप्रदेश से अपने  ग्रुप के साथ गंगोत्री दर्शन करने आए बाल  कृष्ण पुत्र भगवान सिंह पाल घाट पर नहाने के बाद जल भरने जा रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से गंगा कि तेज धार मे बह गए । परिजनो  के साथ मौके पर तैनात पुलिस आपदा बकाव दल मौके कि तरफ दौड़ा किन्तु कुछ ही  सेकंड मे व्यक्ति गंगा की तेज  धार मे ओझल हो गया ।

आज दिनांक 4/6 /2022 को चौकी गंगोत्री में एक श्रद्धालु जिसका नाम बालकृष्ण पुत्र भगवान सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम संथरी गिर्द थाना महाराजपुर जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश भागीरथी में स्नान करते हुए समय समय 7 बजे अचानक तेज बहाव में बह गया जिसे काफी सर्च किया गया लेकिन बरामद नहीं हुआ उसके परिजन भाई राम हेत पाल व बहन लॉन्ग सरी तथा अन्य गांव के लोग साथ में थे घटना के समय बहन मौके पर ही उसके साथ खड़ी थी परिजनों द्वारा बताया गया कि वह थोड़ा मानसिक रूप से अस्वस्थ था और स्नान के बाद कपड़ों सहित आगे चला गया जिसके चलते वह तेज बाहों में बह गया । परिजनों द्वारा बताया गया है कि उसके साथ किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा या दुर्व्यवहार नहीं हुआ था और वह यमुनोत्री से भी दर्शन करके आया था । इसमें परिजनों को किसी पर कोई संदेह नहीं है और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया गया है । पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा सर्च अभियान जारी है

error: Content is protected !!