गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने धूमधाम से मनाई इगास बग्वाल

Share Now

देहरादून। बंजारावाला में गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इगास बग्वाल कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इगास बग्वाल कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, विधायक बृजभूषण गैरोला, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, प्रसिद्द न्यूरो सर्जन डॉक्टर महेश कुड़ियाल आदि शामिल हुए। आयोजकों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।  
कार्यक्रम में लोक गायिका अंजू बिष्ट व लोक गायक मुकेश शर्मा ने गढ़वाली, कुमांऊनी व नेपाली लोकगीत पेश किए। जनप्रतिनिधियों ने  इगास बग्वाल की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी जड़ों व अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने जन समुदाय को राज्य निर्माण रजत जयंती की भी हार्दिक बधाई दी। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के संयोजक गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गिरीश गैरोला व सचिव राजेश कोठारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!