घनसाली के थाप्ला गाँव मे एक बच्चे की समझदारी से बड़ा संकट टल गया । दरअसल कुत्ते का पीछा करते हुए गुलदार घर के बाथरूम मे घुस गया इस दौरान बच्चे ने बाहर से कूड़ा बंद कर दिया ।
टिहरी गढ़वाल के घनसाली तहसील अंतर्गत थापला गांव मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गुलदार पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए घर के अंदर घुस गया ।
कुत्ते और गुलदार के बीच हुए झड़प के दौरान कुत्ता जान बचाने के लिए घर के पास बने बाथरूम में घुस गया।
बाथरूम का दरवाजा अंदर की तरफ खुलता था ।
इस झड़प के दौरान दोनों के बीच हुई गुथम गुथा के दौरान दरवाजा अंदर से बंद हो गया इस बीच मौका देखकर परिवार के एक बच्चे ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया , और गुलदार कुत्ते समेत बाथरूम में कैद हो गया ।
शनिवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना मिली तो रविवार सुबह वन विभाग पूरी टीम के साथ मौके पर आए और बड़ी मशक्कत के साथ के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद कर अपने साथ ले गए।
वन विभाग की टीम के गुलदार को ले जाने के बाद हालांकि तात्कालिक रूप से खतरा कुछ कम हो गया है , लेकिन इलाके में बढ़ रही गुलदार के चहल कदमी को देखते हुए लोगों में दहशत अभी भी बनी हुई है, क्योंकि वन विभाग इस पकड़े गए गुलदार को किस इलाके में छोड़ता है और उस इलाके से वह फिर वापस इस इलाके में नहीं आएगा इसकी कोई गारंटी ग्रामीणों के पास नहीं है?
बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही बुड़ कोट गांव में भी शाम ढलने से पहले ही ग्रामीणों के सामने ही गुलदार ने कुत्ते को झपट्टा मार कर खा लिया था ।
इलाके में छोड़े गए पशुधन गाय और बैलों के झुंड को देखते हुए घनसाली और पिलखी और द्वारि सड़क पर गुलदार की चहल कदमी बढ़ रही है जिसको लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है
