राखी के त्योहार को देखते हुए इस शनिवार व रविवार को लाॅकडाउन नहीं रहेगा

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस सप्ताह राखी त्योहार के दृष्टिगत प्रदेश के चार जनपदों में शनिवार एवं रविवार को लाॅकडाउन नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनता एवं व्यापारियों को लाकडाउन के कारण असुविधा न हो इसलिए जनहित में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा गया है।

error: Content is protected !!