सेलाकुई नगर पंचायत बनाने के लिये सरकार प्रतिबद्धः मदन कौशिक

Share Now

देहरादून। सेलाकुई नगर पंचायत बनाने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है, यह बात नगर विकास मंत्री, शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने कही गई। यमुना कालोनी आवास पर नगर विकास के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये, इस प्रकरण की समीक्षा की गई। सेलाकुई नगर पंचायत बनाने का निर्णय सरकार द्वारा पहले ही ले लिया गया था। किन्तु उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद इस पर अग्रिम कार्यवाही रूक गई थी। परन्तु अब यह निर्णय लिया गया कि सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने के लिये माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये स्थगन आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जायेगी। इस बैठक में विधायक, सहसपुर सहदेव पुंडीर, सचिव, नगर विकास शैलेश बगौली, निदेशक शहरी विकास विनोद सुमन, नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून विनय शंकर पाण्डेय इत्यादि थे।

error: Content is protected !!