ऑफिस से गायब सरकारी कर्मचारी – work from Home – डीएम ने मारा छापा

Share Now

मोटी तनख्वाह लेकर आपके जिले में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी और अधिकारी क्या ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहे हैं इसी बात को परखने के लिए डीएम टिहरी डॉ. सौरभ गहरवार ने  विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तो चौकानेवाले परिणाम सामने आए डीएम के निरीक्षण में 7 अधिकारियों सहित कुल क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालय से नदारद पाए गए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को इन कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं

 

डीएम ने लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय, समाज कल्याण, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए, बाल विकास, सेवायोजन, मत्स्य, जिला विकास,

स्वजल, पंचास्थानी, जिला बचत एवं युवा कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 76 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें लघु सिंचाई के 03, ग्रामीण निर्माण विभाग के 06, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के 07, समाज कल्याण के 02, पीएमजीएसवाई के 22, डीआरडीए के 05, बाल विकास के 02, सेवायोजन कार्यालय के 05, मत्स्य के 08, जिला विकास के 04, स्वजल के 03, पंचस्थानी के 05, जिला बचत में 01 तथा युवा कल्याण कार्यालय के 03 कार्मिक शामिल हैं।

error: Content is protected !!