सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा – हरीश पनेरु के नेतृत्व मे कोंग्रेसियों ने किया हँगामा

Share Now

सरकारी स्कूल परिसर पर कब्जा
किच्छा
किच्छा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से भड़के कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु के नेतृत्व में आज स्कूल परिसर में जोरदार हंगामा करते हुए स्कूल की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी |


कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु और कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में आज राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली रोड किच्छा में शहर के कुछ लोगों द्वारा स्कूल की सरकारी जमीन को अपनी जमीन बताएं जाने तथा स्कूल परिसर में खड़े पेड़ों को कटवाने को लेकर आज कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरु ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की ।

हरीश पनेरू
प्रदेश महासचिव कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!