राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिले राज्यपाल गुरमीत सिंह

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। राज्यपाल ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ मुलाकात कर उत्तराखंड के कई विषयों पर चर्चा की।गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत हुई। 

error: Content is protected !!