राज्यपाल का बद्रीनाथ दौरा – 70 मेधावी विद्यार्थियों को बांटे जिओ स्मार्ट फोन – सेना और बीआरओ की तारीफ

Share Now



महामहीम राज्यपाल, उत्तराखंड, श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना कर भगवान बद्रीनाथ से पूरे देश और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान मा0 राज्यपाल ने सीमांत जनपद चमोली के आर्थिक रूप से गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं की ऑन लाइ्रन पढाई हेतु जिओ 4जी स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

संजय कुँवर बदरीनाथ,

मा0 राज्यपाल ने माणा पास में घस्तौली का भ्रमण कर सेना के अधिकारियों का मनोबल भी बढाया और माणा पास तक बेहतर सड़क निर्माण करने पर बीआरओ के कार्यो की जमकर सराहना की। भ्रमण के दौरान उनके पति श्री प्रदीप मौर्य भी उनके साथ थे। महामहीम के भ्रमण से पूर्व बद्रीनाथ मंदिर परिसर सहित आसपास क्षेत्रों को पूरी तरह सेनेटाइज्ड किया गया। भ्रमण के दौरान फेस सील्ड, मास्क एवं शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। 
महामहीम राज्यपाल अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सुबह 9.45 बजे हैलीकाप्टर से बद्रीनाथ आर्मी हैलीपैड पहुॅचे। बद्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और ब्रहमकपाल में अपने पित्रों के मोक्ष के लिए पिण्ड दान करने के बाद मा0 राज्यपाल ने कहा कि भारत देश सहित पूरा विश्व आज कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इसके कारण हमारे राज्य पर भी बहुत बुरा प्रभाव पडा है। कहा कि यह बीमारी जल्द दूर हो और हमारे राज्य और देश में फिर से खुशहाली लौटे इसके लिए भगवान बद्रीनाथ से प्रार्थना की है। 

कोरोना संकट के इस दौर में भी सीमांत जनपद चमोली के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं की आॅनलाइन पढाई जारी रखने के लिए मा0 राज्यपाल ने जिओ 4जी स्मार्ट फोन बांटते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनपद के कुल 70 मेधावी विद्यार्थियों को जिओ स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में मौजूद 25 छात्र-छात्राओं को मा0 राज्यपाल ने स्वयं अपने हाथों से जिओ 4जी स्मार्ट फोन एवं मास्क वितरण किए। राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण जो बच्चे आॅनलाईन पढाई नही कर पा रहे थे उनको ध्यान में रखते हुए स्मार्ट फोन दिए गए है ताकि इन बच्चों की पढाई ठीक से हो सके और उनका साल खराब न हो। कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्यपाल ने सीमांत जिले के समस्त जनपद वासियो को नवरात्रि एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। 

 बद्रीनाथ बस स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किया गया शुद्व बद्री घी मा0 राज्यपाल को भेंट किया और सीमांत जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढाई के लिए स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने पर मा0 राज्यपाल को धन्यवाद दिया। कहा कि निश्चित रूप से इससे बच्चों को आॅनलाइन पढाई करने में मदद मिलेगी। माणा ग्राम प्रधान ने मा0 राज्यपाल को फूल माला एवं शाॅल भेंट किया। मा0 राज्यपाल ने माणा ग्राम प्रधान को मास्क उपलब्ध कराते हुए सीमांत गांव माणा के सभी लोगों को उपलब्ध कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!