देहरादून – मानसून सत्र से पहले उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच का 08-सूत्रीय मागों को लेकर धरना प्रदर्शन

Share Now

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने से पहले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने दिन दयाल उपाध्याय पार्क देहरादून में अपनी 08-सूत्रीय मागों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा……राज्य आंदोलनकारी पूरण सिहं लिंग्वाल ने बताया कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने, मुजफ्फरनगर गोलीकांड के दोषियों को सजा दिए जाने, लोकायुक्त गठन, राज्य के युवाओं को रोजगार दिये जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया……इस दौरान उन्होने चेतावनी दी की अगर जल्द सरकार ने उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा
पूरण सिहं लिंग्वाल, राज्य आंदोलनकारी

error: Content is protected !!