पन्तनगर में ग्रानफील्ड एयरपोर्ट – 2400 करोड़ की लागत से विश्व का पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट

Share Now

पन्तनगर में बनने जा रहे ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर भाजपा के बरिष्ठ नेता एंव पन्तनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी सलाहकार समिति के सदस्य हेमन्त नरूला ने केंद्र ओर राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुई कहा कि क्षेत्रवासियों कि बहुत बड़ी मांग पुरी होने जा रहा है।
यहा अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं पन्तनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी सलाहकार समिति के सदस्य हेमन्त नरूला ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की विकास की निति से ऊधम सिंह नगर जिले के पन्तनगर में ग्रानफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार ही नही पर्यटन व प्रदेश सरकार की आय में भी वृद्धि होगी
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए पन्तनगर एयरपोर्ट का निमार्ण बहुत महत्वपूर्ण है राज्य के विकास में इसकी अहम भूमिका तो है ही,सामरिक दृष्टि से भी यह बेहद महत्वूपर्ण है तथा रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हवाई अडडे से देश-विदेश के साथ ही राज्य के अन्य शहरों जैसे देहरादून, पिथौरागढ़ के साथ साथ पडोसी राज्यों के लिए भी हवाई सेवायें आरंभ होगी।
उन्होंने कहा कि 2400 करोड़ कि लगत से बनने जा रहे एयरपोर्ट को 900 करोड़ रुपये के रूप में केन्द्र सरकार द्वारा पहली किस्त राज्य सरकार को दी जा चुकी है उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट विश्व का पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच हमेशा विकास कि रही है जिसके चलते देश आज नई कीर्तिमान ऊंचाइयों को छू रहा है।

हेमन्त नरूला सदस्य पंतनगर एयरपोर्ट आथोरिटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!