बंदरों के लिए लगाए गए पिजरे मे गुलदार कैद

Share Now

पौड़ी जिले मे बंदरों  के लिए लगाए गए पिजरे मे गुलदार कैद हो गया ।

 

 

पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लाक के अंतर्गत अणेथ गांव में बंदरों के लिए लगाए गए पिंजरे के अंदर गुलदार कैद हो गया। सवेरे ग्रामीणों की नजर जब कैद गुलदार पर पड़ी तो गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पिंजरे मे कैद होने के बाद भी गुलदार की आक्रामकता को देखते हुए ग्रामीणों की हिम्मत पिंजरे में कैद गुलदार के आसपास भटकने की भी नहीं हुई।
आनन-फानन में ग्राम प्रधान जय वीर सिंह द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसको देखते हुए पौड़ी नागदेव रेंज से विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची
जहां से गुलदार को रेस्क्यू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गया।
रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलदार पूरी तरह से स्वास्थ्य नजर आ रहा है कहा कि उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद गुलदार को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा
‌‌‌‌‌‌‌‌‌बाइट ललित मोहन नेगी रेंज नागदेव रेंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!