पौडी -दसवीं की दो छात्राओं पर पर गुरुजी की बुरी नजर, फिर शर्मसार हुआ शिक्षा महकमा

Share Now

पौड़ी जिले में शिक्षा विभाग एक बार फिर हुआ शर्मसार:

पौड़ी जिले के लैंसडौन विधान सभा के अंतर्गत जयहरीखाल ब्लॉक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुंडेर गॉंव में अध्यापक द्वारा दो छात्राओ के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है ,लड़की के परिजनों का आरोप है कि दोनों छात्राएं कक्षा दसवीं में अध्यनरत है जब लड़कियां विद्यालय पढ़ने गयी उसी दौरान अध्यापक द्वारा उनके साथ छेड़खानी की गई। परिजनों का यह भी कहना है कि अब लड़कियो को स्कूल भेजने में डर लग रहा है। शिक्षा के मंदिर में अगर इस तरह की घटनाएं घटेंगी तो सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे का तो एक तरह से मजाक बन जायेगा। इस संबंध में जब मुख्यशिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो वे मीडिया से दूरी बनाते नजर आये।

प्रधानाचार्य ने बताया कि लिखित में शिकायत देने के लिये बताया गया है।

error: Content is protected !!