हल्द्वानी – दो वर्ष से रुका पड़ा सड़क चौडीकरण का काम – सड़क हादसो की बड़ी बजह

Share Now

दो साल से एनएच निर्माण ठप\



हल्द्वानी

रामपुर से काठगोदाम के बीच हो रहा एनएच 109 का निर्माण कार्य लंबे समय से अवरुद्ध पड़ा हुआ है | दरअसल लालकुआं से हल्द्वानी के बीच एनएच चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था जो पिछले 2 साल से बंद पड़ा है, जिसके चलते निर्माणाधीन एन एच पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और अब तक कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं, लेकिन लंबे समय से न तो शासन ने इसकी सुध ली है और ना ही सरकार ने, जिलाधिकारी सविन बंसल का कहना है कि निर्माण कार्य रुकने के पीछे कई स्थानों पर लोगों की जमीनों का अधिग्रहणनहीं हो पाया था जिसका प्रशासन ने अब समाधान कर दिया है | सड़क निर्माण से संबन्धित तीन बिन्दुओ पर समाधान कर लिया गया है जल्द ही एनएच की निर्माणदाई संस्था द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

सविन बंसल, डीएम नैनीताल

error: Content is protected !!