हल्द्वानी हिंसाःपुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

Share Now

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पांच महिलाओं को एक मार्च को पुलिस ने पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पांच महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी हिंसा में कुछ महिलाओं की भूमिका भी सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस के टीम ने पहली बार पांच महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनको गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पूरे मामले में करीब 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। हिंसा में कौन-कौन लोग शामिल थे, उनको चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पांच महिलाओं समेत इस मामले में अभीतक 89 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।
बता दें कि बीती 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नगर निगम और प्रशासन की टीम अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने पहुंची थी। जैसे ही टीम ने दोनों अवैध इमरातों को तोड़ा तो वहां हिंसा भड़क गई। एकत्रित भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिंसा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

error: Content is protected !!